खरगापुर: बनयानी गांव में वृद्ध और उसकी नातिन के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन किया गया भर्ती
बनयानी गांव में तीन लोगों ने एक वृद्ध और उसकी नातिन के साथ जमकर मारपीट की है। बताया गया की जमीनी विवाद के चलते गांव के तीन लोगों ने एक वृद्ध और उसकी छोटी सी नातिन के साथ मारपीट की, जिससे दोनों लोग घायल हो गए।घायलों के सर में गंभीर चोटे बताई जा रही है और दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।