खरगापुर: फुटेर चक्र 2 गांव में एक व्यक्ति के साथ उसके ही भतीजे ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज
फुटेर चक्र 2 गांव में व्यक्ति के साथ उसके ही भतीजे ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। व्यक्ति गांव में शादी से अपने घर की ओर वापस आ रहा था ।गांव में शासकीय अस्पताल के पास पुराने जमीन विवाद को लेकर उसके भतीजे ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की शिकायत थाने में की गई है ,पुलिस ने मारपीट करने वाले खिलाफ मामला दर्ज किया है।