इचाक: पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल परिसर में हुआ पौधरोपण
पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल परिसर में पौधरोपण शिशु विद्या मंदिर टिपला में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. शिक्षकों व बच्चों ने स्कूल परिसर में पौधा लगाया. व्यवस्थापक पंकज ठाकुर ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं बढ़ती है।