शाहनगर: नरवाई न जलाएं, आधुनिक तकनीक अपनाएं: खमतरा में कृषि विभाग ने किसानों को दी समझाइश
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शाहनगर कृषि विभाग की टीम ने आज गुरुवार शाम करीब 5 बजे ग्राम खमतरा में किसानों के बीच पहुंचकर नरवाई नहीं जलाने की समझाइश दी। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के एसएडीओ एच.सी. प्रजापति एवं राजेश वंशाले ने किसानों को संबोधित करते हुए नरवाई जलाने से