कहरा: सोनवर्षा और सौरबाजार थाना क्षेत्र में छिनतई की घटनाओं में शामिल दो अपराधी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Jun 28, 2025 सहरसा पुलिस ने लूट की कई वारदातों का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सौरबाजार और सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से लूट की घटनाएं हो रही थीं। एसडीपीओ ने कहा कि इलाके में राहगीरों से लगातार हो रही छीनतई की घटना की रोकथाम के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई।