ईसागढ़: जंघार गांव में तीन लोगों ने 50 वर्षीय अधेड़ के साथ की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार जंघार निवासी बाबूलाल लोधी उम्र 50 वर्ष ने मंगलवार को दोपहर लगभग तीन बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे गांव के ही राजवीर, हटे सिंह और इंद्रभान सिंह ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।