बरेली नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा चौधरी ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 5 में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि सीसी रोड बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बारिश के मौसम में कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी।