चंदौली जनपद के सकलडीहा में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं की सक्रियता तेज हो गई है। शुक्रवार दोपहर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कुंदर राज कपूर से उनके कार्यालय में मिला और मुंसिफ न्यायालय कक्ष हेतू लिखित सहमति प्रदान करने का आग्रह किया। अधिवक्ताओं ने बताया कि जिला जज की ओर से भेजे गए पत्र में सहमति पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।