जल गंगा संवर्धन अभियान: मरारीटोला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण
Birsa, Balaghat | Apr 22, 2026 जल गंगा संवर्धन गतिविधि के अंतर्गत 22 अप्रैल 2026 को बिरसा विकासखंड के मरारीटोला आंगनवाड़ी केंद्र में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एफटीके प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर लगभग 2 बजे किया गया। यह प्रशिक्षण बैहर उपखंड के केमिस्ट कृष्णकांत मेश्राम एवं ब्लॉक समन्वयक बिरसा फनीश रंगारे द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में बिरसा-1 एवं बिरसा-2 सेक्टर की कुल 45 आंगन