बक्सर: यूजीसी बिल के समर्थन में बक्सर किला मैदान से निकाला गया जोरदार प्रतिवाद मार्च
Buxar, Buxar | Feb 5, 2026 यूजीसी बिल के समर्थन में बक्सर किला मैदान से एक जोरदार प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इस प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व डुमरांव विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया। मार्च किला मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा, जहां प्रतिभागियों ने यूजीसी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और बिल को पुनर्बहाल करने की मांग उठाई।