बहराइच: बडीहाट से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ त्रिमुहानी रोड से कोतवाली नगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सोमवार नगर पुलिस ने त्रिमुहानी रोड से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को बडीहाट निवासी व्यक्ति ने घर के बाहर से बाइक चोरी की प्राथमिक की दर्ज कराई थी जिसके क्रम मे आज उक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायालय रवाना कर दिया गया है।