समस्तीपुर: जिला परिषद उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव , 25 सदस्यों ने सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप
समस्तीपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना कुमारी के खिलाफ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। 25 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर आवेदन पत्र अध्यक्ष खुशबू कुमारी को सौंपा है। आरोप है कि ढाई साल के कार्यकाल में अंजना कुमारी सही तरीके से कभी कार्यालय नहीं पहुंचीं। विकास कार्यों में भी कोई रुचि नहीं है। हमेशा असहयोगपूर्ण रवैया रहता है। जिससे विकास कार्य बाधित हो रहा है।