अतर्रा: अतर्रा तहसील परिसर में आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
Atarra, Banda | Mar 23, 2026 अतर्रा तहसील परिसर में आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। जिला अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन का ध्यान गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित किया।