कटनी नगर: स्लीमनाबाद पुलिस ने उत्तमपुर ग्राम में 13 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा, लाखों का मशरुका किया जब्त
स्लीमनाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उत्तमपुर टिकरिया भटिया टोला के समीप जुआ-फड़ संचालित होने की जानकारी मुखबिर के द्वारा दी गई थी। पुलिस द्वारा मौक़े पर दबिश देकर 13 जुआरियों के पास से ₹4800, ताश के पत्ते एवं एक कार, कुल मशरुका ₹5लाख जब्त किया गया है।