*प्रेस नोट* : *आबकारी विभाग* , *चित्रकूट*
*दिनांक: 20 जून, 2026*
*अवैध* *मदिरा के विरुद्ध चित्रकूट* *आबकारी* *टीम की बड़ी कार्यवाही बड़ी* *मात्रा में अवैध शराब जब्त और *लहन नष्ट*
माननीय आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट महोदय, श्री पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, चित्रकूट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम कपसेठी थाना कर्वी में मंदाकिनी नदी के किनारे संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान लगभग 600 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया।
साथ ही दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध शराब जब्त करके संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 3अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Mau, Chitrakoot | Jun 21, 2026