Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

सागर नगर: सागर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश से मिली राहत

Sagar Nagar, Sagar | May 30, 2026

MORE NEWS

➡️ स्कूल बस एवं अन्य वाहनों के विरूद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

➡️ एल.पी.जी. गैस किट की 02 मारूति वेन जप्त

 स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर आज दो अलग-अलग जांच दल बनाकर खिमलासा, मालथौन क्षेत्र में स्कूली वाहनों एवं अन्य वाहनों को चैक किया गया, जिनमें से खिमलासा में 02 ओमनी वाहन क्रमांक MP15CC6965 एवं MP20BA3833 स्कूली छात्रों को ले जाते हुए पाई गई। जिसमें एलपीजी गैस किट लगी हुई थी, जिसे मौके पर चैक करने पर पाया गया कि उक्त वाहन एलपीजी गैस किट से संचालित हो रही थी, भविष्य में उक्त वाहन एलपीजी गैस किट का उपयोग न कर सके इस कारण एलपीजी गैस किट एवं वाहन को जप्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही खिमलासा, मालथौन क्षेत्र में की गई थी। चैकिंग के कारण कुछ वाहन चालकों द्वारा रास्ता बदलकर जाने का प्रयास किया। किन्तु जांच दल द्वारा उन्हें जांच दायरे में लिया गया तथा कमी पाये जाने पर वाहन जप्त की गई है।

लगातार चैकिंग के बाद भी कुछ वाहनस्वामियों द्वारा गैस किट लगाकर स्कूलों में वाहन संचालित किये जा रहे है, जो बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है, एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत है, बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है।

सागर जिले के समस्त स्कूल प्रबंधन से अपील की जाती है कि संस्था में ऐसे वाहनों का प्रवेश न होने दे जो गैस किट लगाकर स्कूलों में संचालित किये जा रहे है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुओं का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ स्कूल बस एवं अन्य वाहनों के विरूद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही ➡️ एल.पी.जी. गैस किट की 02 मारूति वेन जप्त स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर आज दो अलग-अलग जांच दल बनाकर खिमलासा, मालथौन क्षेत्र में स्कूली वाहनों एवं अन्य वाहनों को चैक किया गया, जिनमें से खिमलासा में 02 ओमनी वाहन क्रमांक MP15CC6965 एवं MP20BA3833 स्कूली छात्रों को ले जाते हुए पाई गई। जिसमें एलपीजी गैस किट लगी हुई थी, जिसे मौके पर चैक करने पर पाया गया कि उक्त वाहन एलपीजी गैस किट से संचालित हो रही थी, भविष्य में उक्त वाहन एलपीजी गैस किट का उपयोग न कर सके इस कारण एलपीजी गैस किट एवं वाहन को जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही खिमलासा, मालथौन क्षेत्र में की गई थी। चैकिंग के कारण कुछ वाहन चालकों द्वारा रास्ता बदलकर जाने का प्रयास किया। किन्तु जांच दल द्वारा उन्हें जांच दायरे में लिया गया तथा कमी पाये जाने पर वाहन जप्त की गई है। लगातार चैकिंग के बाद भी कुछ वाहनस्वामियों द्वारा गैस किट लगाकर स्कूलों में वाहन संचालित किये जा रहे है, जो बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है, एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत है, बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है। सागर जिले के समस्त स्कूल प्रबंधन से अपील की जाती है कि संस्था में ऐसे वाहनों का प्रवेश न होने दे जो गैस किट लगाकर स्कूलों में संचालित किये जा रहे है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुओं का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

➡️ सागर जिले में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की निरंतर कार्रवाई जारी

आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु सख्त कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के फलस्वरूप सागर जिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन एवं CMHO डॉ. देवेश पटेरिया के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा मिलावटखोरों पर नकेल कसने हेतु लगातार कार्रवाई जारी है।

इसी तारतम्य में आज देवरी एवं राहतगढ़ क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। 

जांच दल द्वारा देवरी में कार्रवाई करते हुए  प्रमुख दुकानों से नमूने लिए गए,  गणेश स्वीट्स से: पनीर के नमूने, बीकानेर स्वीट्स से: पेड़ा, पिस्ता बर्फी, कलाकंद, पनीर के नमूने, विनोद किराना से: घी के नमूने लिए। इसी प्रकार राहतगढ़ में नायब तहसीलदार श्री राज शुक्ला के कुशल नेतृत्व में बस स्टैंड राहतगढ़ स्थित 'महावीर पान सेंटर' से पनीर और दूध का नमूना एकत्र किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करना नहीं पाया गया है। विभाग द्वारा खाद्य नोटिस जारी किया जा रहा है। जब्त किए गए सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधितों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सागर जिले में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की निरंतर कार्रवाई जारी आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु सख्त कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के फलस्वरूप सागर जिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन एवं CMHO डॉ. देवेश पटेरिया के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा मिलावटखोरों पर नकेल कसने हेतु लगातार कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में आज देवरी एवं राहतगढ़ क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। जांच दल द्वारा देवरी में कार्रवाई करते हुए प्रमुख दुकानों से नमूने लिए गए, गणेश स्वीट्स से: पनीर के नमूने, बीकानेर स्वीट्स से: पेड़ा, पिस्ता बर्फी, कलाकंद, पनीर के नमूने, विनोद किराना से: घी के नमूने लिए। इसी प्रकार राहतगढ़ में नायब तहसीलदार श्री राज शुक्ला के कुशल नेतृत्व में बस स्टैंड राहतगढ़ स्थित 'महावीर पान सेंटर' से पनीर और दूध का नमूना एकत्र किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करना नहीं पाया गया है। विभाग द्वारा खाद्य नोटिस जारी किया जा रहा है। जब्त किए गए सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधितों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

शिवलिंग निर्माण राम दरबार मकरोनिया

शिवलिंग निर्माण राम दरबार मकरोनिया

Sagar Nagar, Sagar | Jul 28, 2026

हाथ से उखड़ने वाली रोड मकरोनिया अजब है यहां के काम गजब है #CMMadhyaPradesh #mohanyadav #collectorSagar

हाथ से उखड़ने वाली रोड मकरोनिया अजब है यहां के काम गजब है #CMMadhyaPradesh #mohanyadav #collectorSagar

Sagar Nagar, Sagar | Jul 28, 2026

➡️ संगीत से दिया नशे के खिलाफ संदेश

 सांदीपनि विद्यालय जैसीनगर में पुलिस विभाग सामाजिक न्याय विभाग, एवं शिक्षा विभाग ने सामूहिक रूप से मिलकर,नशे से दूरी है जरूरी, विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शासकीय कलापथक कलाकारों द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलापथक द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि जैसी नगर थाना प्रभारी श्री जेपी ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह न केवल स्वास्थ्य खराब करता है बल्कि परिवारों को तोड़कर अपराध की ओर ले जाता है। पुलिस और समाज की जागरूकता मिलकर ही नशे को खत्म कर सकते हैं। 
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कलाकारों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति रही। नशा मुक्ति के संदेश से भरपूर गीतों के माध्यम से बताया कि नशे से दूरी ही सच्ची खुशी है। पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को नशे के कानूनी पहलुओं सजा और नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1444 6 , तथा पुलिस हेल्पलाइन 100 की जानकारी दी गई। 

                कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र शिक्षकों एवं पुलिसकर्मीयो ने मिलकर नशा मुक्ति समाज बनाने की शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ संगीत से दिया नशे के खिलाफ संदेश सांदीपनि विद्यालय जैसीनगर में पुलिस विभाग सामाजिक न्याय विभाग, एवं शिक्षा विभाग ने सामूहिक रूप से मिलकर,नशे से दूरी है जरूरी, विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शासकीय कलापथक कलाकारों द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलापथक द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि जैसी नगर थाना प्रभारी श्री जेपी ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह न केवल स्वास्थ्य खराब करता है बल्कि परिवारों को तोड़कर अपराध की ओर ले जाता है। पुलिस और समाज की जागरूकता मिलकर ही नशे को खत्म कर सकते हैं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कलाकारों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति रही। नशा मुक्ति के संदेश से भरपूर गीतों के माध्यम से बताया कि नशे से दूरी ही सच्ची खुशी है। पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को नशे के कानूनी पहलुओं सजा और नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1444 6 , तथा पुलिस हेल्पलाइन 100 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र शिक्षकों एवं पुलिसकर्मीयो ने मिलकर नशा मुक्ति समाज बनाने की शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

सागर नगर: सागर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश से मिली राहत - Sagar Nagar News