शाजापुर: शाजापुर ईस्टर्न बाईपास की प्रशासकीय स्वीकृति जारी, शाजापुर शहरी क्षेत्र फोरलेन की निविदा स्वीकृत
मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा शाजापुर ईस्टर्न बाईपास की प्रशासकीय स्वीकृति जारी एवं शाजापुर शहरी क्षेत्र फोरलेन की निविदा स्वीकृत की गई। लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल ने बुधवार शाम 5 बजे बताया कि शाजापुर ईस्टर्न बाईपास परियोजना अंतर्गत शाजापुर ईस्टर्न बाईपास (लंबाई 19.90 कि.मी.) के लिए ₹176.49 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति