*ताखा ब्लॉक में पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरूः राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत हो रहा आयोजन, अनुपस्थित सहायकों पर कार्रवाई* ताखा ब्लॉक सभागार में बुधवार को दो दिवसीय पंचायत सहायक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना के अंतर्गत 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।