डिंडौरी: जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ महिला पहुंची एसपी कार्यालय, युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का लगाया आरोप, शिकायत कराई दर्ज
अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव की महिला ने युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते के साथ बुधवार दोपहर 2:00 एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्यवाही को लेकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांचकर कार्यवाही कि गुहार लगाई।