बलिया: कोर्ट के आदेश लेकर अपने ससुराल मुहम्मदाबाद गई बलिया की बेटी को मरहूम मुख्तार अंसारी के 'शूटर' ससुर ने मारा-पीटा
Ballia, Ballia | Apr 24, 2026 कोर्ट के आदेश लेकर अपने ससुराल रहने गई बहेरी की बेटी जीनत परवीन को मरहूम मुख्तार अंसारी के शूटर रहे ससुर जाहिद खान ने न सिर्फ मारापीटा, बल्कि अपना दबदबा दिखाते हुए पीड़िता के भाई, मां को भी मारापीटा। जज से लगायत जिला प्रशासन व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी तक को चैलेंज दे डाली।