बांका: दाता हयात शाह के मजार पर 10 अप्रैल से दो दिवसीय उर्स मेला शुरू होगा
Banka, Banka | Apr 9, 2026 शहर के शिवाजी चौक स्थित हजरत दाता हयात शाह के मजार पर 10 अप्रैल से दो दिवसीय उर्स मेला का आयोजन होगा। गुरुवार की दोपहर 12 बजे मजार के खादिम मो. अंजार खान ने बताया कि 10 अप्रैल को उर्स की शुरुआत चादरपोशी के साथ होगी। इस दिन दूर-दराज से बड़ी संख्या में अकीदतमंद मजार पर पहुंचेंगे। वहीं 11 अप्रैल को अलीगंज में जलसा का आयोजन किया जाएगा।