सिवनी मालवा: क्षेत्रीय विधायक ने भोपाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
सिवनी मालवा क्षेत्र विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने राजधानी भोपाल पहुंचकर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला दिलीप भूरिया से गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही, विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी भवन विहीन केंद्रों की समस्या से अवगत कराते हुए आव