बक्सर: SP ने कार्यालय कक्ष में लगाया जनता दरबार, फरियादियों की फरियाद पर की सुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश.
Buxar, Buxar | Jun 26, 2024 पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित की. जहां सभी फरियादियों की फरियाद बारी बारी से सुनी. जहां पूरे जिले से लगभग एक दर्जन से ज्यादा फरियादी अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार में शामिल हुए. फरिवादियों की शिकायतों और समस्याओं को सुना गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की फरियादें सुन आवश्यक दिशा निर्देश दिए.