जलालाबाद: कोलाघाट पुल को जांच के प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 से 25 दिन बाद चार पहिया वाहनों के लिए चालू कर दिया जाएगा :सांसद
शाहजहांपुर जनपद के रामगंगा नदी के कोलाघाट पुल की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 से 25 दिन बाद चार पहिया वाहनों के लिए आवा गमन शुरू कर दिया जाएगा यह जानकारी सांसद अरुण सागर ने आज मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के बल पर नहीं बल्कि भाजपा सरकार के बल पर जांच की प्रक्रिया की गई है.पुल चालू होने से क्षेत्र की जनता को भारी राहत मिलेगी.