गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में फर्जी सोनोग्राफी रिपोर्ट पर कार्रवाई, लैब सील: निकाली जा चुकी पित्त की थैली में बताई 8 एमएम पथरी
गोविंदगढ़ स्थित ‘अग्रवाल सोनोग्राफी एवं लैब’ की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। लैब द्वारा एक युवक की सोनोग्राफी रिपोर्ट में पित्त की थैली में 8 एमएम की पथरी बताई गई, जबकि युवक की पित्त की थैली का ऑपरेशन दो साल पहले ही हो चुका था और उसे निकाला जा चुका था।मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए लैब को तत्काल प्रभाव से बंद करवाया