कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
कानपुर देहात के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर नोटों की गड्डियों से जुड़ी तस्वीर वायरल होने और मेडिकल कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मामले का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
वायरल पोस्ट में दवा खरीद, टेंडर प्रक्रिया, भर्ती और अन्य खरीद प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, डॉ. हरप्रीत सिंह आरोपों को निराधार बताते हुए साजिश करार दे चुके हैं। अब आरोपों की वास्तविकता विभागीय जांच के निष्कर्ष के बाद स्पष्ट होगी।
.
#KanpurDehat #KanpurNews #MedicalCollege #BreakingNews