मुरैना नगर: विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में 14 लोगों ने किया रक्तदान,रक्तदान जागरूकता फैलाने की डॉक्टर द्वारा दिलाई गई शपथ।
विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 14 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।CMHO डॉ.पदमेश उपाध्याय व CS डॉ.गजेन्द्र सिंह तोमर ने अधिक से अधिक रक्तदान की अपील की।अंत में रक्तदान जागरूकता की शपथ दिलाई गईं।