खुरई: धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती, अम्बेडकर चौराहे पर मूर्ति के पास हुआ समारोह, निकाली गई रैली
Khurai, Sagar | Apr 14, 2026 खुरई में मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई,अम्बेडकर चौराहे पर स्थित मूर्ति के पास आयोजित हुआ समारोह,भाजपा नेता अविराज सिंह ने किया अम्बेडकर मूर्ति का माल्यार्पण, अविराज सिंह ने कहा की बाबा साहेब का लिखा संविधान दुनिया का सबसे अच्छा संविधान है, शाम 5 बजे से निकाली गई विशाल रैली, जगह जगह किया गया रैली का स्वागत।