पूरनपुर: उदयपुर खुर्द हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर अमृत निवासी कृष्णपाल (32) पुत्र रामपाल मंगलवार रात रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।