फतेेहपुर: अंबेडकर जयंती पर CHC में अनोखी पहल, मरीजों को बांटे गए फल, सेवा और सहानुभूति की मिसाल
फतेहपुर, बाराबंकी में अंबेडकर जयंती के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए और जलपान की व्यवस्था की गई। इस पहल की शुरुआत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अवधेश कुमार कौशल ने की।