सीतापुर: झरेखापुर के पास संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप
जनपद के हर गांव थाना क्षेत्र के झरेखापुर के पास संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने मृतक की सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।