राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर मकराना पुलिस ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा की जानकारी देते हो बताया कि इस मौके पर साइबर कानून,बाल कानून,पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने थाना अधिकारी से सवाल भी पूछे। विद्यार्थियों ने मकराना थाने का विजिट भी किया।