बेतिया पुलिस ने अपराध और अवैध कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए समकालीन अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 23 नवंबर, रविवार दोपहर 12 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के अंदर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में अलग-अलग स्थानों से कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।