खाचरौद: पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत ने खाचरोद की बेटी जिनीशा नांदेचा को वायुसेना में चयन पर दी बधाई
खाचरोद क्षेत्र के लिए आज एक बेहद गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। नगर की होनहार बेटी जिनीशा नांदेचा का चयन भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।जिनीशा की इस स्वर्णिम सफलता पर नागदा-खाचरोद क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत ने उनके निवास पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक शेखावत ने