मोहनलालगंज: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आकाश (19) निवासी शिवधरा को मुखबिर की सूचना पर धर्मावतखेड़ा मोड़ से पकड़ा गया। मामला 30/31 मार्च की रात का है, जब आरोपी नाबालिग को घर से भगा ले गया था।