Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

May the joy, cheer, mirth and merriment of this divine festival surround you forever and brings Happiness.... Happy Diwali 😃 #youth #KUKNGO #Diwali

3.5k views | Jagadhri, Yamuna Nagar | Nov 4, 2021

MORE NEWS

जोगिंदर नगर में देर रात बिजली की तारों में लगी आग

जोगिंदर नगर में देर रात बिजली की तारों में लगी आग

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 28, 2026

#हरियाणा की बेटी #पंजाब की बहू क्या कहती हैं पंजाब सरकार के बारे #यमुनानगर #जगाधरी #aamadmipartypunjab

#हरियाणा की बेटी #पंजाब की बहू क्या कहती हैं पंजाब सरकार के बारे #यमुनानगर #जगाधरी #aamadmipartypunjab

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 28, 2026

जन कल्याण समिति, प्रतापनगर द्वारा चौथे निशुल्क JR त्रैमासिक कंप्यूटर कोर्स का भव्य समापन, 60 शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

28 जून।
समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी जन कल्याण समिति, प्रतापनगर द्वारा संचालित अपने वार्षिक प्रकल्प चौथे निशुल्क JR त्रैमासिक कंप्यूटर कोर्स का भव्य समापन समारोह उज्ज्वल एजुकेशन अकादमी, प्रतापनगर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र  प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंध निदेशक चौ. भूप सिंह मुख्य अतिथि तथा प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी बलराम कश्यप अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि चौ. भूप सिंह ने कहा कि जन कल्याण समिति पिछले लगभग 43 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के लिए समिति द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रकल्प समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बलराम कश्यप ने कहा कि जन कल्याण समिति ने अपने जनहित एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है और समिति का यह प्रयास निश्चित रूप से अनेक युवाओं के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगा।

समिति के चेयरमैन संदीप गुप्ता एवं प्रकल्प प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि इस चौथे बैच में 60 शिक्षार्थियों को संस्था द्वारा पूर्णतः निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम प्रभारी मधुकर चौहान ने जानकारी दी कि समिति ने वर्ष 2023 में इस महत्वाकांक्षी प्रकल्प की शुरुआत की थी। अब तक 232 शिक्षार्थी इस निशुल्क कंप्यूटर कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्था भविष्य में भी इस जनहितकारी प्रकल्प को निरंतर जारी रखेगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ प्रदान करेगी।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी प्रशिक्षुओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निशुल्क प्रशिक्षण ने उनके आत्मविश्वास एवं तकनीकी ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथियों बलविंदर सिंह, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह लेदी, राजेश वालिया, स्वामी प्रपन्नाचार्य सहित अन्य वक्ताओं ने भी जन कल्याण समिति द्वारा संचालित जनसेवा एवं शिक्षा संबंधी कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर समिति के प्रधान राजेश कश्यप, वाइस चेयरमैन पवन गुप्ता, प्रबंधक मधुकर चौहान, कैशियर प्रदीप गर्ग, उपप्रधान सुशील चौधरी, उज्ज्वल एजुकेशन अकादमी से परमिंदर सिंह, डॉ. सुखविंदर, रवीना धीमान, रमन, चंचल सहित समिति के अनेक सदस्य, अभिभावक, शिक्षार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह का समापन सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने जन कल्याण समिति के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया।

जन कल्याण समिति, प्रतापनगर द्वारा चौथे निशुल्क JR त्रैमासिक कंप्यूटर कोर्स का भव्य समापन, 60 शिक्षार्थियों को किया सम्मानित 28 जून। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी जन कल्याण समिति, प्रतापनगर द्वारा संचालित अपने वार्षिक प्रकल्प चौथे निशुल्क JR त्रैमासिक कंप्यूटर कोर्स का भव्य समापन समारोह उज्ज्वल एजुकेशन अकादमी, प्रतापनगर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंध निदेशक चौ. भूप सिंह मुख्य अतिथि तथा प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी बलराम कश्यप अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि चौ. भूप सिंह ने कहा कि जन कल्याण समिति पिछले लगभग 43 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के लिए समिति द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रकल्प समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बलराम कश्यप ने कहा कि जन कल्याण समिति ने अपने जनहित एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है और समिति का यह प्रयास निश्चित रूप से अनेक युवाओं के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगा। समिति के चेयरमैन संदीप गुप्ता एवं प्रकल्प प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि इस चौथे बैच में 60 शिक्षार्थियों को संस्था द्वारा पूर्णतः निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम प्रभारी मधुकर चौहान ने जानकारी दी कि समिति ने वर्ष 2023 में इस महत्वाकांक्षी प्रकल्प की शुरुआत की थी। अब तक 232 शिक्षार्थी इस निशुल्क कंप्यूटर कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्था भविष्य में भी इस जनहितकारी प्रकल्प को निरंतर जारी रखेगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ प्रदान करेगी। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी प्रशिक्षुओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निशुल्क प्रशिक्षण ने उनके आत्मविश्वास एवं तकनीकी ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि की है। कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथियों बलविंदर सिंह, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह लेदी, राजेश वालिया, स्वामी प्रपन्नाचार्य सहित अन्य वक्ताओं ने भी जन कल्याण समिति द्वारा संचालित जनसेवा एवं शिक्षा संबंधी कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति के प्रधान राजेश कश्यप, वाइस चेयरमैन पवन गुप्ता, प्रबंधक मधुकर चौहान, कैशियर प्रदीप गर्ग, उपप्रधान सुशील चौधरी, उज्ज्वल एजुकेशन अकादमी से परमिंदर सिंह, डॉ. सुखविंदर, रवीना धीमान, रमन, चंचल सहित समिति के अनेक सदस्य, अभिभावक, शिक्षार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने जन कल्याण समिति के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 28, 2026

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने किया नागरिक अस्पताल, जिला जेल, बालकुंज चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में निरीक्षण
यमुनानगर, 28 जून- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने जिला में नागरिक अस्पताल, जिला जेल और बच्चों के देख रेख के लिए चल रहे संस्थान बाल कुंज में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का आकलन किया जिसमें पंजीकरण की सेवाएं, हॉस्पिटल में दी जा रही दवाइयां और संबंधित उपचारों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आम आदमी के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए नागरिक अस्पताल के संबंधित डॉक्टर को निर्देश दिए कि वे नागरिकों को अच्छी प्रकार से सेवाएं प्रदान करें।
इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने सिविल सर्जन दिव्या मंगला के साथ-साथ अस्पताल के सभी डॉक्टर व नर्स की मीटिंग ली और निर्देश दिए कि वे मरीजों के साथ सही व्यवहार करें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि मरीजों के अधिकारों के साथ-साथ नागरिक अस्पताल के सभी डॉक्टरों और नर्सों के अधिकारों का भी ध्यान रखा जाए।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने जिला जेल महिला बंदियों को दी जा रही है सुविधाएं, जेल में चल रहे क्रैच सेंटर, बंदियों को सही खाना दवाई उनके साथ व्यवहार आदि का निरीक्षण किया गया। जिला जेल अधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस समय जेल में लगभग 1100 बंदी है। उन्होंने बंदियों से संबंधित सभी रिकॉर्ड बारे आयोग के स्पेशल मॉनिटर को जानकारी दी और यह विश्वास दिलाया कि बंदियों को दी जा रही सभी सुविधाएं उनके अधिकारों के अनुरूप हैं।
जेल के निरीक्षण के बाद बालकृष्ण गोयल चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन बालकुंज में पहुंचे और वहां पर रह रहे बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का आंकलन किया, बच्चों से संबंधित सभी रिकॉर्ड देखे गए और मौके पर मौजूद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक रोहिल्ला, सदस्य सुशील कुमार गुलाटी और जिला बाल संरक्षण समिति से मौजूद गुरप्रीत सिंह और प्रीति प्रोटेक्शन ऑफिसर से संस्था की गतिविधियों और बच्चों की दी जा रही सुविधाओं की रिपोर्ट ली।
आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने बताया कि सभी संस्थाओं के कार्य संतोषजनक है फिर भी सुविधाओं को और दुरुस्त करने के लिए उन्हें निर्देश जारी किए गए हैं और उचित रिकॉर्ड तैयार करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन इन सब कार्यों में बड़ी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है जो उचित है और उम्मीद की जाती है कि दी जा रही सुविधाओं को और अच्छे से किया जाएगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी सुखमिंदर सिंह ने बताया कि चिल्ड्रन होम फॉर गर्ल्स चिल्ड्रन होम फॉर बॉयज में दोनों की सैंक्शन क्षमता 50- 50 बच्चों की है और इस समय दोनों बाल गृहों में लगभग 30- 30 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों की दी जा रही सुविधाओं में काउंसलिंग, कंप्यूटर शिक्षा, लाइब्रेरी, होम वर्क कार्य, योग और खेल की सुविधा, चिकित्सा की सुविधा आदि बारे गहन निरीक्षण किया।
इस मौके पर सीडीपीओ छछरौली, अधीक्षक मोना चौहान अधीक्षक बलविंदर सिंह मायाराम काउंसलर सचिन कुमार सहायक प्रोबेशन ऑफिसर और सभी स्टाफ मौजूद रहा।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने किया नागरिक अस्पताल, जिला जेल, बालकुंज चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में निरीक्षण यमुनानगर, 28 जून- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने जिला में नागरिक अस्पताल, जिला जेल और बच्चों के देख रेख के लिए चल रहे संस्थान बाल कुंज में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का आकलन किया जिसमें पंजीकरण की सेवाएं, हॉस्पिटल में दी जा रही दवाइयां और संबंधित उपचारों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आम आदमी के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए नागरिक अस्पताल के संबंधित डॉक्टर को निर्देश दिए कि वे नागरिकों को अच्छी प्रकार से सेवाएं प्रदान करें। इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने सिविल सर्जन दिव्या मंगला के साथ-साथ अस्पताल के सभी डॉक्टर व नर्स की मीटिंग ली और निर्देश दिए कि वे मरीजों के साथ सही व्यवहार करें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि मरीजों के अधिकारों के साथ-साथ नागरिक अस्पताल के सभी डॉक्टरों और नर्सों के अधिकारों का भी ध्यान रखा जाए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने जिला जेल महिला बंदियों को दी जा रही है सुविधाएं, जेल में चल रहे क्रैच सेंटर, बंदियों को सही खाना दवाई उनके साथ व्यवहार आदि का निरीक्षण किया गया। जिला जेल अधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस समय जेल में लगभग 1100 बंदी है। उन्होंने बंदियों से संबंधित सभी रिकॉर्ड बारे आयोग के स्पेशल मॉनिटर को जानकारी दी और यह विश्वास दिलाया कि बंदियों को दी जा रही सभी सुविधाएं उनके अधिकारों के अनुरूप हैं। जेल के निरीक्षण के बाद बालकृष्ण गोयल चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन बालकुंज में पहुंचे और वहां पर रह रहे बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का आंकलन किया, बच्चों से संबंधित सभी रिकॉर्ड देखे गए और मौके पर मौजूद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक रोहिल्ला, सदस्य सुशील कुमार गुलाटी और जिला बाल संरक्षण समिति से मौजूद गुरप्रीत सिंह और प्रीति प्रोटेक्शन ऑफिसर से संस्था की गतिविधियों और बच्चों की दी जा रही सुविधाओं की रिपोर्ट ली। आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने बताया कि सभी संस्थाओं के कार्य संतोषजनक है फिर भी सुविधाओं को और दुरुस्त करने के लिए उन्हें निर्देश जारी किए गए हैं और उचित रिकॉर्ड तैयार करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन इन सब कार्यों में बड़ी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है जो उचित है और उम्मीद की जाती है कि दी जा रही सुविधाओं को और अच्छे से किया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी सुखमिंदर सिंह ने बताया कि चिल्ड्रन होम फॉर गर्ल्स चिल्ड्रन होम फॉर बॉयज में दोनों की सैंक्शन क्षमता 50- 50 बच्चों की है और इस समय दोनों बाल गृहों में लगभग 30- 30 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों की दी जा रही सुविधाओं में काउंसलिंग, कंप्यूटर शिक्षा, लाइब्रेरी, होम वर्क कार्य, योग और खेल की सुविधा, चिकित्सा की सुविधा आदि बारे गहन निरीक्षण किया। इस मौके पर सीडीपीओ छछरौली, अधीक्षक मोना चौहान अधीक्षक बलविंदर सिंह मायाराम काउंसलर सचिन कुमार सहायक प्रोबेशन ऑफिसर और सभी स्टाफ मौजूद रहा।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 28, 2026

मन की बात' से मिली राष्ट्र निर्माण, सेवा और जनभागीदारी की प्रेरणा : महापौर सुमन बहमनी

महापौर ने विकास नगर में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

यमुनानगर। नगर निगम महापौर सुमन बहमनी ने रविवार को बूथ नंबर 110, शिव शक्ति शक्ति केंद्र, विकास नगर में भाजपा कार्यकर्ता  बाल कृष्ण सैनी के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड को श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को समाज, संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है तथा सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करता है। 
महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न हिस्सों में जनभागीदारी से किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों, समाजसेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय प्रतिभाओं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाले प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे उदाहरण यह सिद्ध करते हैं कि जब नागरिक स्वयं आगे बढ़कर समाजहित में कार्य करते हैं तो देश की प्रगति को नई गति मिलती है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश केवल सुनने का नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाने का है। स्वच्छता, जल संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक समरसता और सेवा भाव जैसे विषय प्रत्येक नागरिक के जीवन का हिस्सा बनने चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाए तो विकसित भारत का लक्ष्य निश्चित रूप से साकार होगा।
महापौर ने कहा कि नगर निगम भी नागरिकों के सहयोग से स्वच्छ, हरित और सुंदर शहर के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वर्कशॉप मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित राणा, राज राणा, विक्रम नागरा, तिलक राज गोंदी, रानी कालरा सहित बूथ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता एवं भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मन की बात' से मिली राष्ट्र निर्माण, सेवा और जनभागीदारी की प्रेरणा : महापौर सुमन बहमनी महापौर ने विकास नगर में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम यमुनानगर। नगर निगम महापौर सुमन बहमनी ने रविवार को बूथ नंबर 110, शिव शक्ति शक्ति केंद्र, विकास नगर में भाजपा कार्यकर्ता बाल कृष्ण सैनी के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड को श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को समाज, संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है तथा सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करता है। महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न हिस्सों में जनभागीदारी से किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों, समाजसेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय प्रतिभाओं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाले प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे उदाहरण यह सिद्ध करते हैं कि जब नागरिक स्वयं आगे बढ़कर समाजहित में कार्य करते हैं तो देश की प्रगति को नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश केवल सुनने का नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाने का है। स्वच्छता, जल संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक समरसता और सेवा भाव जैसे विषय प्रत्येक नागरिक के जीवन का हिस्सा बनने चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाए तो विकसित भारत का लक्ष्य निश्चित रूप से साकार होगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम भी नागरिकों के सहयोग से स्वच्छ, हरित और सुंदर शहर के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वर्कशॉप मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित राणा, राज राणा, विक्रम नागरा, तिलक राज गोंदी, रानी कालरा सहित बूथ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता एवं भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 28, 2026

May the joy, cheer, mirth and merriment of this divine festival surround you forever and brings Happiness.... Happy Diwali 😃 #youth #KUKNGO #Diwali - Jagadhri News