राजगढ़: राजगढ थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग पर किया बड़ा प्रहार, डंपर चोरी मामले में फरार एक और शातिर आरोपी गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | Apr 18, 2026 सादुलपुर क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ राजगढ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनएच-52 हाईवे स्थित एक ईंट-भट्टा से चोरी हुए करीब 65 लाख रुपये कीमत के डंपर मामले में पुलिस ने एक और शातिर आरोपी तालिम पुत्र फारुख उम्र 33 वर्ष निवासी बावला, थाना तावडू, जिला नूंह (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पुलिस ने 500-600 सीसीटीवी खंगाले।