गुड़ा जमुनिया ग्राम मे संचालित डोलोमाइट खदान की कराई जाए जांच, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की मांग
गुरुवार को समाजसेवी युवक राघवेंद्र सिंह ने, कटनी कलेक्टर के नाम तहसीलदार को लिखित शिकायत देते हुए खदान की जांच करने की मांग की है। राघवेंद्र सिंह ने खदान जिस जगह पर स्वीकृत है,वहां पर खनन करने की बजाय अन्य जगहों पर नियम विरुद्ध खनन किया जा रहा है। जिसकी जांच को लेकर लगातार मेरे द्वारा मांग की जा रही है।