होशंगाबाद नगर: भाजपा कार्यालय मे सिवनीमालवा विधायक ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्या
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम में सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। संगठनात्मक व्यवस्था के तहत पार्टी द्वारा आवंटित दिवस पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं,जनहित के मुद्दों एवं महत्वपूर्ण सुझावों से विधायक को अवगत कराया।