एटा: तहसील सदर क्षेत्र में कोचिंग-लाइब्रेरी पर DIOS के छापे, लखनऊ अग्निकांड के बाद सुरक्षा खामियों पर नोटिस, केंद्र होंगे सील
Etah, Etah | Jun 28, 2026 लखनऊ अग्निकांड के बाद एटा प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. इंद्रजीत के नेतृत्व में रविवार दोपहर कई संस्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई।यह कार्रवाई जनपद एटा की तहसील सदर क्षेत्र में की गई। निधौली स्थित रॉयल और नव्या लाइब्रेरी के साथ-साथ शांति नगर के स्टडी हब पर भी टीम ने छापा मारा।