सिकंदराराऊ: पुरदिल नगर के युवा समाजसेवी ने 55 दिनों में 1700 किलोमीटर की पदयात्रा कर अमरनाथ जी पहुंचकर बाबा बर्फानी के किए दर्शन
पुरदिल नगर के युवा समाजसेवी दिनेश शर्मा ने 55 दिनों में 1700 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दिनेश शर्मा ने 10 मई से अपनी यात्रा शुरू की थी। पदयात्रा के दौरान उन्होंने कर्णवास, बेलोन, शाकंभरी देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश और माता वैष्णो देवी सहित कई प्रमुख मंदिरो के दर्शन