मेदिनीनगर (डालटनगंज): जोबला गांव में लूट का विरोध करने पर गोली लगने से जख्मी बुजुर्ग एमएमसीएस से रेफर
पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के जोबला गांव में गोली लगने से जख्मी बुजुर्ग बैजनाथ सिंह को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रविवार दोपहर 1 बजे रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में ले गए हैं। बता दे कि शनिवार रात अपने घर लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी थी। हालांकि इस मामले को अफीम से जोड़कर देखा जा रहा है।