कार्यालय कक्ष में नव पदस्थापित DDC आइएएस आकाश चौधरी ने सोमवार की शाम 04:00 बजे पदभार ग्रहण किया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतरना हमारी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं सीधे आमलोगों से जुड़ी हुई है, जिसका ससमय निष्पादन किया जाना बेहद आवश्यक है. इस मौके पर संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.