मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने वीरवार को अपने कुल्लू दौरे के दौरान स्थानीय महिला हथकरघा कारीगरों से मुलाक़ात की। उन्होंने हिमाचली पारंपरिक ऊन कारीगरी की प्रक्रिया को देखा और स्वयं भी महिलाओं के साथ देसी ऊन को तकली पर कातने का अनुभव लिया। इस मौके पर कंगना रनौत ने महिला कारीगरों की मेहनत, कौशल और परंपरा को सराहा तथा उनके बनाए हुए उत्पाद भी खरीदे।