झांसी: जमीन के विवाद में दबंगों ने परिवार को पीटा, एरच के परिवार ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Jun 27, 2025 एरच के मलाहीटोला मोहल्ले के रहने वाले पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद के चलते गांव के दबंगों ने पूरे परिवार की मारपीट कर दी, जिसमें लड़की समेत पूरा परिवार घायल है। पीड़ित परिवार ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए दबंगो पर कार्रवाई की मांग की है।