शिवपुरी नगर: नोहरी में कार पलटने से आगरा के युवक की मौत, महाकाल दर्शन की आस रह गई अधूरी, 4 घायल
शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के नोहरी इलाके में एनएच-46 रेलवे पुल के पास शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक UP 80 FV 2581 में सवार पांच दोस्त आगरा से उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे।