वाराणसी के पातालपुरी मठ में मुस्लिम महिलाओं ने गुरुपूर्णिमा पर महंत बालकदास की उतारी आरती
Sadar, Varanasi | Jul 21, 2024 पातालपुरी मठ में सुबह से ही भक्त गुरु से आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। हिंदू के साथ साथ महंत बालकदास के मुस्लिम शिष्यों ने उनकी आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। राम भक्ति की धारा बहाने वाला रामानंदी परंपरा का पातालपुरी मठ ने गुरुपूर्णिमा पर सबके लिए दरवाजे खोल दिये है।