मंडलायुक्त ने श्रावण मास तैयारियों का किया रिहर्सल, सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया
Sadar, Varanasi | Jul 21, 2024 मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए तैयारियों का रिहर्सल किया गया। मंडलायुक्त द्वारा 22 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास के दृष्टिगत मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गयी।