विदिशा नगर: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी का निकाला गया जुलूस
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी मलखान सिंह, जो पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है, बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी बच्ची ने अपनी मां को दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।