बहेरी: बहेड़ी-लहेरियासराय सड़क पर बिस्मिल्ला पुल के पास मसाला पिसवाने जा रही 72 वर्षीय महिला की ऑटो पलटने से मौत, चालक फरार
बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क पर जोरजा स्थित बिस्मिल्ला पुल के समीप शुक्रवार को ऑटो पलटने से 72 वर्षीय नजबुल खातून की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका मसाला पिसवाने के लिए घर से निकली थीं। हादसे में उनकी नातिन भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची बहेड़ी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है चालक नशे में था।